अलवर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अब कुल 14 लाख 96 हजार 826 वोटर्स हो गए हैं हैं। फाइनल लिस्ट से कुल 75 हजार 622 नाम काटे गए हैं। वहीं, SIR के पहले चरण में अलवर शहर और अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोट कटे थे। अब दूसरे चरण में इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोट बढ़े हैं। अलवर ग्रामीणा से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विधायक हैं। वहीं अलवर शहर से वन राज्य मंत्री संजय शर्मा विधायक हैं। अलवर जिले में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। SIR शुरू होने के बाद प्रारंभिक चरण में 1 लाख 10 हजार वोटर के नाम कटे थे। उसके बाद आपत्तियां ली गई। अब 34 हजार 623 वोटर बढ़े हैं। इस कारण एसआईआर से पहले की तुलना में कुल 75 हजार 622 वोट कम हुए हैं। जहां पहले सबसे ज्यादा वोट कटे थे, अब सबसे ज्यादा वोट बढ़े अलवर ग्रामीण की फाइनल वोटर लिस्ट में सबसे ज्यादा 8 हजार से अधिक वोटर बढ़े हैं। जबकि पहले चरण में यहां करीब 17 हजार वोट कम हुए थे। अलवर शहर में पहले चरण में 41 हजार वोट कम हुए थे। अब फाइनल एसआईआर के बाद करीब 6 हजार वोट नए जुड़े गए हैं। बाकी विधानसभा क्षेत्रों में औसतन 3 से 4 हजार वोट का अंतर आया है। जिले में अब 14 लाख 96 हजार वोटर अलवर में अब कुल 14 लाख 96 हजार 826 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 7 लाख 95 हाजर 733, महिला वोटर 7 लाख 1 हजार 373 और ट्रांसजेंटर वोटर 20 हैं। SIR से पहले अलवर जिले में 15 लाख 72 हजार 448 वोटर थे। प्रारूप मतदाता सूची में कुल 14 लाख 62 हजार 203 मतदातां थे। अब इसमें 2.37 प्रतिशत वृद्धि हुई है। SIR से पहले व बाद के विधानसभावार वोटर का गणित सबसे कम वोट कहां कटे अलवर जिले की 6 विधासभा क्षेत्रों में सबसे कम वोट थानागाजी, कठूमर व राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ में कटे हैं। प्रारंभिक दौर में सबसे अधिक अलवर शहर, अलवर ग्रामीण, रामगढ़ में वोट कटे थे। अब भी औसतन पुराने हिसाब से ही वोट कम हुए हैं।


