अलवर में तेज रफ्तार टैंपो पलटा,उछलकर दूर गिरे लोग-VIDEO:एक बच्चे को CPR देकर बचाया गया; 10 लोग घायल हुए, 2 को जयपुर भेजा गया

अलवर बहरोड़ रोड पर जिंदोली की घाटी से आगे गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार टैंपो पलट गया। टैंपों में बैठे करीब 8 से 10 लोग दूर जाकर गिरे। सभी को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से दो लोगों को जयपुर रैफर कर दिया गया। दरअसल, टैंपो के सामने से बस निकली थी। टैंपो ड्राइवर ने साइड लेने का प्रयास किया तो तेज रफ्तार में पलट गया। कुछ लोगों को चोटे आई हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को साइड में किया। एक बालक को CPR देकर बचाया गया। उसके बाद एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। एक्सीडेंट के बाद के PHOTOS..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *