अलवर में दुपट्टा फंसने के बाद नहीं रोकी बाइक:शिकायत पर आरोपी परिवार ने महिला के दोनों बेटों का फोड़ा सिर

अलवर शहर में दिल्ली दरवाजा के बाहर शनिवार देर शाम को घर के बाहर घूम रही महिला का दुपट्टा बाइक में फंस गया। महिला ने जब बाइक चला रहे युवक से शिकायत की, तो युवक के परिवार वालों ने आकर महिला के दोनों बेटों का सिर फोड़ दिया। परिवार के चार जनों को चोटें आई हैं। दिल्ली दरवाजा निवासी महिला रतनी ने बताया- मैं शनिवार देर शाम को घर के बाहर खड़ी थी। वहीं का रहने वाला विशाल बाइक लेकर आया, जिसकी बाइक में मेरा दुपट्टा फंस गया और काफी दूर तक उलझाकर ले गया। मैंने जब इसकी शिकायत की, तो गोपी व विशाल ने अपने परिवार के लोगों को बुलाकर मारपीट कर दी। मेरे बेटे अजय व प्रमोद का सिर फोड़ दिया। महिला ने बताया कि झगड़े का कारण यही है कि वह घर के बाहर खड़ी थी। गोपी बाइक लेकर आया तो उसका दुपट्टा बाइक के हैंडल में उलझ गया, फिर भी उसने बाइक नहीं रोकी। जब उसे उलाहना दिया तो वह अपने परिवार को बुलाकर लाया और सबने मारपीट कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *