अलवर में नाबालिग का किडनैप कर 3 दिन तक गैंगरेप:फिर शहर में छोड़कर भागे आरोपी; परिवार बोला- आरोपियों को बचा रही पुलिस

अलवर में एक गांव से 3 युवकों ने नाबालिग लड़की का किडनैप कर लिया और 3 दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को शहर में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद, एक बस कंडक्टर ने नाबालिग को घर छोड़ने का झांसा देकर एक कमरे में बंधक बना लिया और 3 दिनों तक उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कंडक्टर के कमरे से भागकर पुलिस की मदद से घर पहुंची। अब परिवार का कहना है कि मामले को 5 महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। एसएचओ नेकी राम ने बताया कि परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर ध्यान रखते हुए निष्पक्ष जांच करेगी। अक्टूबर 2025 में नाबालिग का किया था अपहरण नाबालिग के पिता ने बताया- 21 अक्टूबर 2025 को गांव के तीन युवकों ने मेरी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। 3 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपी बेटी को शहर में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद बेटी को एक बस कंडक्टर ने घर छोड़ने का झांसा देकर एक कमरे में बंधक बना लिया। तीन दिनों तक उसके साथ रेप किया। बेटी वहां से भाग निकली और पुलिस की मदद से घर पहुंची। परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही नाबालिग के पिता ने बताया कि 2 नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में बयान दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों द्वारा समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 4 बार एसपी सुधीर चौधरी से शिकायत की गई है। जयपुर स्थित आईजी कार्यालय में भी गुहार लगाई गई है। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *