अलवर में प्लॉट के झगड़े में जमकर चले लाठी-डंडे:सिर और हाथ-पैर तोड़े, एक परिवार के 5 लोग घायल; बाउंड्री करवाते वक्त हुआ विवाद

अलवर के देवखेड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक प्लॉट को लेकर हुआ विवाद खुनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला अरावली विहार थाना क्षेत्र का है। पीड़ित हारुन खान ने बताया- देवखेड़ा में मेरा प्लॉट है। मुगसका के रहने वाले मूवीन, सुबीन, मुबारक, समसू, शमशेर, साहिल, पप्पा, कासिम सहित अन्य लोग शनिवार सुबह करीब 11 बजे लाठी-डंडे और सरिया लेकर आए। जबरन प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस झड़प में मौजा(41) शहजाद (42), समयदीन(45)गुलबुद्दीन सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित रिपोर्ट मिलने के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *