अलवर में मैरिट लिस्ट को लेकर कर्मचारियों का धरना:पदोन्नति अटकने से नाराज कार्मिकों ने कहा- जल्द सूची जारी नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल

अलवर में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की जिला शाखा ने पदोन्नति से जुड़ी लंबित मैरिट लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला परिषद परिसर में धरना देते हुए प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मैरिट लिस्ट जारी नहीं होने से पदोन्नति प्रक्रिया अटकी हुई है, जिससे कार्मिकों में नाराजगी बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द सूची जारी नहीं की गई तो वे आंदोलन और तेज किया जाएगा और भूख हड़ताल पर बैठेंगे। कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द होगी कार्रवाई धरने की सूचना पर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनी और अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। जिला अध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि पंचायत राज चुनाव के बाद नए जिलों की जिला परिषद बनने से मौजूदा कर्मचारियों की पदोन्नति में और दिक्कत आ सकती है। जब तक मांगें पूरी नहीं होती, जारी रहेगा धरना संगठन कोषाध्यक्ष तेजपाल चौधरी ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा। धरने में जिला महामंत्री दयाराम गुर्जर सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष और जिले भर के मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *