अलवर जिले में सोमवार सुबह इस सीजन की पहली बर्फ जमी है। शहर व गांवों में बाहर जमीन व सूखी घास फूस पर सफेद चादर मिली। जिले में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। हल्की हवा चलने से कंपकंपी बनी रही। हालांकि सूरज उगने से सर्दी से कुछ राहत मिली है। आगामी दिनों में तापमान नीचे आने पर सर्दी का असर और अधिक बढ़ने वाला है। अलवर जिले में सुबह 4 बजे से पहले ही पाला जमा मिला। करीब 7 बजे के आसपास सूरज के उगने के बाद सफेद चादर साफ नजर आई। हालांकि बाद में उसका असर कम होता गया। लेकिन हल्की हवा होने के कारण कंपकंपी बनी रही। अब न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है। हालांकि अभी दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास है। जैसे ही बादल छाएंगे वैसे ही दिन में सर्दी का असर बढ़ सकता है। वैसे भी दिसंबर का आधा महीना बीत गया है। अब सर्दी चरम पर आ गई है। आगे सर्दी का असर बढ़ जाएगा। अभी जिले में भर में फसलों पर पूरी रौनक है। यह मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है।


