अलवर जिले में सोमवार सुबह मौसम बदल गया है। हल्का कोहरा छाया है। वहीं बादल् भी हैं। बीच-बीच में सूर्य देव के दर्शन। बादलों के छाने से दिन में सर्दी का असर बढ़ा है। वहीं रात को कड़ाके की सर्दी जारी है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जिले में पिछले 5 दिनों से हल्का कोहरा रहता है। लेकिन धूप बराबर निकलने से दिन में सर्दी का असर कम रहा। अब सोमवार से बादल छाने से सर्दी बढ़ गई। सुबह भी धूप का असर नहीं के बराबर है। आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। उसके बाद कोहरा बढ़ने के पूरे आसार है। अभी तक हल्का कोहरा रहा है। दिन धूप निकलने से फसलें भी अच्छी है। हालांकि 7 दिन पहले अलवर जिले में पारा जमाव बिंदू के आसपास पहुंच गया था। ओस की बूंद बर्फ बनने लग गई थी। लेकिन अब वापस मौसम एक जैसा बना हुआ है। आगे न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है। तब सर्दी का असर और बढ़ जाएगा।


