अलवर कृषि उपज मंडी में नई सरसों 6200 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकने लगी है। अब रोजाना 10 हजार कट्टे सरसों की आवक हो रही है। हल्की सरसों की कीमत 55 सौ रुपए के आसपास है। व्यापारी रामावतार गुप्ता ने बताया कि सरसों के भाव 5000 से 6200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हैं। आगामी दिनों में इन भावों में उतार चढ़ाव आ सकता है। देशभर में 8 लाख कट्टे सरसों की आवक गुप्ता ने बताया कि देशभर की मंडियों में प्रतिदिन लगभग 8 लाख कट्टे सरसों की आवक हो रही है। फिलहाल मंडियों में नमी वाली सरसों की आवक है। आगे गुणवत्ता के अनुसार भी भाव ऊपर नीचे हो सकते हैं। सूखी सरसों के भाव अच्छे हैं। किसानों से अपील- सरसों को सुखाकर लाएं व्यापारियों का कहना है कि सरकार के पास इस समय करीब ढाई लाख टन सरसों का स्टॉक मौजूद है, जिससे बाजार में अचानक तेज उछाल की संभावना कम है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी उपज को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाएं, ताकि उन्हें बेहतर मूल्य मिल सके।


