अलवर रेलवे जंक्शन के विस्तार का कार्य बार-बार जाम लगने से बाधित होने के कारण प्रशासन ने रोडवेज सहित अन्य भारी वाहनों को जंक्शन से नहीं जाने देने का फैसला लिया है।
इन भारी वाहनों के लिए SMD सर्किल से नंगली सर्किल व बिजलघर चौराहे के बाद वापस स्टेशन रोड से तिजारा व बहरोड़ रूट की बसों को निकाला जाएगा। फिलहाल 19 दिसंबर तक इसे ट्रायल पर लिया है। व्यवस्था सुधरने पर आगे तय होगा। इसको लेकर गुरुवार शाम को ADM व ASP सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने मौका भी देखा है। ADM बीना महावर ने बताया कि अभी ट्रायल के तौर पर भारी वाहनों का रूट बदल रहे हैं। मत्स्य आगार के मुख्य प्रबंधक पवन कटारा का कहना है कि बहरोड़ व दिल्ली रूट की बसों का मार्ग जिला प्रशासन के आदेश के बाद बदला जाएगा।
अभी सर्वे वाले रूट पर ट्रायल होगा। इस दौरान एडीएम प्रथम मुकेश कायथवाल, एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह, सीओ ट्रैफिक मुकेश चौधरी, टीआई हरिओम मीणा सहित रोडवेज के अधिकारी मौजूद थे।


