अलवर सहित 250 जिलों में 8 मार्च को दौड़ेंगी महिलाएं-युवतियां:अस्मिता एथलेटिक्स लीग में भाग लेंगी 1 लाख से अधिक महिला शक्ति

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में अलवर सहित देशभर के 250 जिलों में महिला शक्ति दौड़ में भाग लेंगी। यह कार्यक्रम स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में होगा। प्रतियोगिता खेलो इंडिया मिशन के अंतर्गत होगी। इसका उद्देश्य खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें सशक्त बनाना है। 8 मार्च को अलवर के गौरी देवी महाविद्यालय में अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2021 में हुई थी शुरुआत
माय भारत विभाग के उपनिदेशक पंकज यादव और साईं के प्रभारी अधिकारी शिव सैनी ने बताया- अस्मिता लीग की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। यह पहल केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय की प्रमुख योजना है। इसके माध्यम से देशभर में महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाना है। प्रतियोगिता में अंडर-13, 13 से 18 वर्ष एवं 18+ आयु वर्ग की एथलीट 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में भाग लेंगी। आयोजन स्थल पर पांच तकनीकी अधिकारी, 10 स्वयंसेवक, एक प्रतियोगिता प्रबंधक, एक पूर्व चैंपियन एथलीट तथा जिला युवा अधिकारी तैनात रहेंगे। देशभर के 250 जिलों में यह दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसमें करीब 1 लाख से अधिक महिलाएं व युवतियां भी भाग लेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *