जालंधर| अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने ‘फूड फॉर हंगर’ के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सोमवार को सेवा प्रोजेक्ट किया। सदस्यों ने पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में लंगर लगाया। इस लंगर के लिए खुशपाल सिंह ने सहयोग किया। सचिव अशोक बजाज ने सभी का स्वागत किया। रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल ने कहा कि समर्पण क्लब समाज व मानवता की सेवा के लगातार प्रोजेक्ट्स कर रहा है। इसी तरह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज को आगे आना चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रधान केवल शर्मा, दया कृष्ण छाबड़ा, हर्षवर्धन शर्मा, एमएल गुप्ता, जयदेव मल्होत्रा, गुलजारी लाल गुप्ता, एके बहल, खुशपाल सिंह, दीपक कौड़ा उपस्थित थे।


