जालंधर | अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व डिस्ट्रिक्ट स्लोगन ‘प्यार व जुनून के साथ सेवा’ के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग व संस्थापक समर्पण क्लब असिस्टेंट गवर्नर जीडी कुंद्रा की अगुवाई में सेवा प्रोजेक्ट किया। इसके तहत पंचवटी मंदिर गौशाला बस्ती गुजां में गायों को चारा खिलाया और गौ सेवा के लिए धनराशि भेंट की। इस इसमें प्रोजेक्ट डायरेक्टर जगन्नाथ सैनी व वंदना ग्रोवर ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि एक गाय की सेवा-पूजा कर लेने से 33 कोटि देवताओं का पूजन संपन्न हो जाता है। इस अवसर पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हर्षवर्धन शर्मा, जयदेव मल्होत्रा, गौशाला के प्रधान लक्की मल्होत्रा, योगेश मल्होत्रा, रमेश विज, चाचा चमन लाल, मोहित सरीन, नरेश सेठ व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।


