अलीगढ़ में 25 केंद्रों पर होगी UPPSC प्री परीक्षा:डीएम ने सभी केंद्रों पर तैनात किए मजिस्ट्रेट, दो पालियों में होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्री परीक्षा रविवार को अलीगढ़ के 20 केंद्रों पर होगी। इसके लिए जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिससे कि पारदर्शी तरीके से परीक्षा पूरी हो सके। डीएम विशाख जी. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर आने वाले हर परीक्षार्थी पर नजर रखी जाए। इसके लिए सभी 25 केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मजिस्ट्रेटों की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण से लेकर परीक्षा के बाद इन्हें पूरी सुरक्षा के साथ सील करके आयोग को भेजा जाएगा। दो पालियों में पूरी होगी परीक्षा यूपीपीएसपी प्री की परीक्षा देने के लिए कुल 11520 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो विभिन्न जिलों से अलीगढ़ आएंगे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को दोनों ही पाली में शामिल होना अनिवार्य है। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों के अलग-अलग विषयों की परीक्षा होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्र के आसपास किसी भी तरह की फोटो कॉपी या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की दुकान खुली न हो। वहीं परीक्षार्थी अपने साथ इस तरह की कोई भी चीज नहीं ले जा सकेंगे। अलीगढ़ के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा अधिकारियों ने बताया कि अलीगढ़ में बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, धर्म समाज महाविद्यालय ब्लॉक ए एवं बी, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, श्री महेश्वर इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, रतनप्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, श्रीटीकाराम कन्या महाविद्यालय, श्रीमहेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्रीवार्ष्णेय महाविद्यालय ब्लॉक ए एवं बी, श्रीटीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, श्रीउदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज, धर्मसमाज इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, लगसमा इंटर कॉलेज गोंडा, स्वामी कृष्णानंद इंटर कॉलेज जलाली, राजा महेंद्र प्रताप सिंह एएमयू सिटी स्कूल में परीक्षा का आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *