अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन ने किया डा. ग्रोवर का सम्मान

अमृतसर | अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन के संस्थापक और चेयरमैन समाजसेवी रमेश महेन्द्रू और उनकी टीम ने चीफ पैट्रन डॉ. स्वराज ग्रोवर को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें 1968 से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज कल्याण कार्यों में योगदान देने के लिए दिया गया। खासतौर पर 25,000 से ज्यादा टूटे-बिखरे परिवारों को फिर से बसाने के प्रयासों के लिए उनकी सराहना की गई। डॉ. स्वराज ग्रोवर को इससे पहले भी साउथ अमेरिका, चीन, हॉलैंड, मॉरीशस, सिंगापुर, बैंकॉक, सिडनी, मेलबर्न, नेपाल, बर्मा और श्रीलंका समेत देश के लगभग सभी राज्यों में सम्मान मिल चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *