भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस ने अवैध इमारत की सील तोड़ने के आरोप में बिल्डर पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को सनी नामक शख्स ने चील मंडी, अंदरुन महा सिंह गेट के पास बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया है। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने इमारत को सील कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी ने सील को तोड़कर दोबारा निर्माण गतिविधियां शुरू कर दीं। थाना डिवीजन पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी सनी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


