अवैध कब्जे हटाए, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

अमृतसर | शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर एडीसीपी ट्रैफिक व सड़क सुरक्षा अमनदीप कौर ने जोन इंचार्जों के साथ मिलकर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान शहीदा साहिब के आसपास, रामसर बाजार, श्री दरबार साहिब गलियारा, हेरिटेज वॉक, कटड़ा जैमल सिंह और सिकंदरी गेट तक सड़कों व फुटपाथों पर दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। इसके बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित किया गया। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के तकरीबन 50 चालान भी काटे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *