अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की कार्रवाई:बिलासपुर में बिना परमिट रेत और पत्थर ले जा रहे 4 ट्रैक्टर जब्त

बिलासपुर में खनिज विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया। खनिज विभाग के अधिकारियों ने सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाटा, रहंगी, दगोरी, उड़नताल मोहदा और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बिना वैध अभिवहन पास के रेत और पत्थर का परिवहन कर रहे 4 ट्रैक्टर को पकड़ा। माइनिंग विभाग ने सभी जब्त किए गए वाहनों को बिल्हा थाने में सुरक्षा के लिए रखवाया है। वाहन संचालकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *