अवैध खनन पर 15 डंपर, 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक जेसीबी जब्त:अलवर पुलिस ने 4 एफआईआर की दर्ज, 3 आरोपी किए गिरफ्तार

अलवर जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 डंपर, 14 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन मौके से जब्त की। कार्रवाई के दौरान खनन कार्य में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) शरण कांबले के सुपरविजन में की गई। पुलिस को पिछले कई दिनों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन की लगातार सूचनाएं मिल रही थी। इन 11 थानों क्षेत्रों में की गई कार्रवाई पुलिस ने यहां की कार्रवाई
टहला, उद्योग नगर, गोविंदगढ़, सदर, नौगांवा, अरावली विहार, मालाखेड़ा, वैशाली नगर, विजय मंदिर, रैणी और प्रतापगढ़ थाना क्षेत्रों में चल रहे अवैध खनन को लेकर संयुक्त टीमों ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान क्यूआरटी, डीएसटी टीम और संबंधित थानों का जाप्ता भी मौजूद रहा। एएसपी शरण कांबले ने बताया- मौके पर पहुंचकर अवैध खनन कार्य रुकवाया गया। भारी संख्या में वाहन जब्त किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *