अवैध चंबल बजरी परिवहन पर कार्रवाई:चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक चालक को हिरासत में लिया

बाड़ी उपखंड की बसई डांग थाना पुलिस, सोने का गुर्जा थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने अवैध चंबल बजरी को लेकर कार्रवाई की है। पुलिस ने चंबल बजरी से भरे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बसई डांग थाना अधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि चंबल बजरी को लेकर अभियान चलाया हुआ है। सूचना मिली की डांग क्षेत्र के नागदांस बाबा मंदिर के पास से चंबल बजरी का अवैध परिवहन हो रहा है। जिसके बाद सोने का गुर्जा थाना पुलिस और धौलपुर डीएसटी टीम के साथ इस स्थान पर जाकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। एक चालक सुरेंद्र निवासी पूण्ठपुरा, धौलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *