सादुलपुर | एजीटीएफ टीम की सूचना पर हमीरवास पुलिस ने एक युवक के पास से अवैध देसी पिस्टल जब्त कर उसे गिरफ्तार किया। एएसपी रिछपाल सिंह ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एजीटीएफ प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल आईपीएस के सुपर विजन में टीम की सूचना पर हमीरवास पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे एसएचओ विनोद कुमार (प्रशिक्ष डीएसपी) ने श्रवण उर्फ मिथुन खटीक (30) निवासी रतनगढ़ को एक अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।


