अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा किया दर्ज, टाउन थाना पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई

हनुमानगढ़ की टाउन थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ टाउन थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गश्त के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। टाउन पुलिस थाना प्रभारी मोनिका बिश्नोई ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अरशद अली की ओर से अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत थाना के एएसआई रतनलाल के नेतृत्व में गठित टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाइपास रोड स्थित दशहरा मैदान में संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास अवैध पिस्टल मिली। टीम ने पिस्टल बरामद कर मौके से अमन चौहान (24) पुत्र रतनलाल राजपूत निवासी वार्ड 13, सेक्टर 12, जंक्शन को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई सूरजभान की ओर से जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई रतनलाल, हैड कॉन्स्टेबल सुखवीर सिंह व कॉन्स्टेबल चेतनप्रकाश शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *