भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब पिस्टल को चेक किया तो, उसकी मैगजीन में तीन कारतूस लगे हुए थे। आरोपी अपने गांव के व्यक्ति से पिस्टल छीनकर भरतपुर लेकर आया था और, वह भरतपुर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। मथुरा गेट थैन के ASI हरगोपाल ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि कल वह पुलिस जाब्ते के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति सूरजपोल चौराहे के पास काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए खड़ा है। जिसके बाद पिस्टल है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। जैसे ही पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा तो, व्यक्ति वहां से जाने लगा। जिसे पुलिस ने पकड़कर उससे नाम पूछा तो, व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ सिंह निवासी सहारा जिला आगरा होना बताया। जिसके बाद व्यक्ति की तलाशी ली तो, उसके पास 32 बोर की एक पिस्टल मिली। पिस्टल को चेक किया तो, उसकी मैगजीन में 3 कारतूस लगे हुए थे। पूछताछ में बताया कि वह यह पिस्टल अपने गांव के लड़के से छीनकर भरतपुर लेकर आया है।


