अवैध प्रवासियों को खोजने पुलिस ने फिर चलाया अभियान:दुर्ग-भिलाई में 474 घरों की ली तलाशी, 103 संदिग्धों के लिए फिंगर प्रिंट

दुर्ग पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ फिर से तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर एक साथ कई जगहों पर जांच की। इस दौरान 474 लोगों के घरों की तलाशी लेकर उनके दस्तावेज चेक किए गए। इसमें 103 संदिग्धों को थाने ले जाया गया। दरअसल, छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान के लिए दुर्ग में पुलिस की अलग-अलग टीम ने बुधवार सुबह दबिश दी। इस दौरान फैक्ट्री, लकड़ी चालों, भीड़-भाड़ वाले रहवासी क्षेत्रों में रहने वाले किराएदारों को चेक किया गया। भिलाई और छापनी में हुई चेकिंग चेकिंग के दौरान छावनी अनुविभाग के ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज और पुरैना में करीब 65 लोगों की जांच की गई। जिसमें 15 संदहियों का फिगर प्रिंट लिया गया। इसी तरह भिलाई नगर अनुविभाग में कांट्रेक्टर कॉलोनी पुरानी बस्ती, पांच रास्ता के आस-पास और किराए से रहने वाले लोगों को चेक किया गया। यहां किराए के मकानों में रह रहे 201 लोगों की जांच की गई। इसमें एक भी संदेही नहीं मिला। मकान मालिक को किराएदार रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराने की हिदायत दी गई। 103 संदेहियों के फिंगर प्रिंट लिए गए इसी तरह पाटन अनुविभाग में उतई थाना क्षेत्र में ग्राम डुमरडीह और महकाकला क्षेत्र में विजय पांडे के आरा मशीन, प्लाईवुड की फैक्ट्री, जिंदल प्लाईवुड फैक्ट्री और पाटन क्षेत्र के आरा मिल में 208 लोगों को चेक किया गया। इसमें 88 लोगों का फिगर प्रिंट लिया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 474 लोगों के घरों में जाकर उनको चेक किया। इसमें 103 संदेहियों का फिंगर प्रिंट लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *