अवैध बजरी खनन को लेकर पुलिस का अभियान:दो थानों की टीम ने 7 आरोपी पकड़े, 4 डंपर, 2 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

जोधपुर ग्रामीण की पुलिस ने अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे 4 ट्रक और दो ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए हैं। बजरी खनन और परिवहन करने के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि जिला विशेष टीम के साथ पुलिस थाना खेड़ापा और बिलाड़ा टीम ने यह अलग-अलग कार्रवाई की। जिसमें अवैध बजरी से बने चार ट्रक और दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई है। खेड़ापा थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि बिलाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भर दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 3आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खेड़ापा थाना पुलिस ने सलीम खान पुत्र बाबू खान निवासी जेलू पुलिस थाना मथानिया, भोमाराम पुत्र मेहराराम निवासी मडरली, इकबाल पुत्र सुभान खान निवासी बुचेटी, पप्पूराम पुत्र जालाराम निवासी विनायकपुरा भवाद को गिरफ्तार किया। जबकि बिलाड़ा थाना पुलिस ने गोपाल पुत्र श्रीराम निवासी रातडिया थाना ब्यावर, घनश्याम पुत्र ओमप्रकाश निवासी पिचियाक, दिनेश पुत्र नेमाराम निवासी बिलाड़ा को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *