बूंदी की हिंडोली पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। साथ ही उन्हें एस्कॉर्ट कर रहे 6 लोगों को गिरफ्तार कर दो कारों को जब्त किया है। अवैध बजरी से भरी दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना नंबर की है। बूंदी एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि हिंडोली पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करने वालों के साथ इन वाहनों को ठिकाने तक पहुंचाने वाली गैंग के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो कार भी जब्त की है। हिडोंली एसएचओ सहदेव सिह मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अवैध कार्य चैकिंग व नाकाबंदी के दौरान अवैध बजरी परिवहन करने वाले वाहनों की एस्कोर्टिग करने वाले बजरी माफिया से जुड़े लोगों की धरपकड़ की है। ये लोग अवैध बजरी परिवहन करने वाले वाहनों की एस्कॉर्ट करके इनको ठिकाने तक पहुंचाते हैं। ये लोग पुलिस की एक्टिविटी पर भी नजर रखते हैं। सोमवार को चैकिंग के दौरान ऐसे लोगों को ट्रेस करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई में जोधराज पुत्र दुर्गालाल निवासी अस्तौली विजेन्द्र पुत्र रामराज निवासी सहसपुरिया, शिवराज निवासी किशनपुरा, नरेश पुत्र किशन निवासी नमाना, रवि पुत्र सीताराम निवासी धनातरी, सत्यनारायण पुत्र रामस्वरुप निवासी बहादुरपुरा को संज्ञेय अपराध की रोकथाम व थाना क्षैत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के चलते शांतिभग में गिरफ्तार किया है। बजरी माफियाओं की दो कारें भी जब्त की है। पुलिस ने इस दौरान अवैध बजरी से भरे हुए दो ट्रेक्टर मय ट्रॉली को डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। अवैध बजरी के संबंध आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग बूंदी को सूचित किया गया ।


