चिरमिरी | अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर 33 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। साथ ही एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुखबिर से सूचना मिली कि डोमनहिल बाजारपारा निवासी प्रेमा सिंह (35 वर्ष), पति भईयालाल सिंह, हाथ भट्टी से बनी अवैध महुआ शराब को नीले रंग के झोले में रखकर बिक्री के लिए ले जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और महिला को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 33 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की बाजार में 6,600 रुपए है।


