अवैध मादक पदार्थ तस्करी करते एक गिरफ्तार:पिकअप जब्त, 26 किलो डोडा पोस्त बरामद; पुलिस जांच में जुटी

अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त तस्करी करते एक आरोपी को पीसांगन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 26 किलो डोडा पोस्त बरामद किया और पिकअप भी जब्त कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ ग्रामीण रामचन्द्र चौधरी ने बताया- मुखबिर से मिली सूचना के बाद पीसांगन थाना प्रभारी सरोज चौधरी ने पुलिस टीम के साथ पीसांगन थाना क्षेत्र के सरहद लेसवा रोड पर एक पिकअप को चेक किया। पिकअप में प्लास्टिक के कटटे भरे थे। देखा तो पाया चला कि इसमें अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा हुआ है। इस पर उसे जब्त कर तोल कराया, जो कुल 26.164 किलोग्राम था। आरोपी अलीपुरा पीसांगन निवासी मेहबुब अली पुत्र शहादत अली को अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया। पिकअप जब्त कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ये पता लगाएगी कि वहां कहां से लेकर आया और कहां लेकर जा रहा था। ……….. पढें ये खबर भी… CBSE 12वीं की कॉपियों की होगी ऑन स्क्रीन मार्किंग:गलतियां कम; समय व धन की बचत होगी; टीचर्स का 13 तक करना होगा डेटा अपलोड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से अब 12वीं की आंसर-बुक की ऑन स्क्रीन मार्किंग होगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड का मानना है कि इससे गलतियां कम होगी और समय व धन की बचत होगी। टीचर्स का पैनल तैयार करने के लिए देश भर से कक्षा 11वीं व 12वीं पढ़ाने वालें टीचर्स का विवरण मांगा गया है। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *