अवैध मार्बल पर कार्यवाई,4 टन खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 4 टन मार्बल खण्डा से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। मामला 27 फरवरी 2026 का है, जब पुलिस थाना टहला को सूचना मिली कि बलदेवगढ़ गांव से मार्बल खण्डा का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। खनिज विभाग अलवर के प्रतिनिधि पदम सिंह मौके पर पहुंचे। थाना परिसर में बिना नंबर की फार्मट्रेक 45 ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी मिली, जिसमें करीब 4 टन मार्बल खण्डा भरा हुआ था। चालक ने अपना नाम मुखराम उर्फ मुखराज (28) निवासी रेहड़िया, थाना कोलवा, जिला दौसा बताया। पूछताछ में चालक वैध ई-रवन्ना या ट्रांजिट पास पेश नहीं कर सका। साथ ही बलदेवगढ़ में वर्तमान में किसी भी प्रकार की खनन अनुमति जारी नहीं है। खनिज विभाग ने इसे अवैध खनन और परिवहन मानते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। चालक के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4 व 21 तथा आरएमएमसीआर 2017 के नियम 54 व 60 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *