अवैध मुरुम उत्खनन और परिवहन कर रहे मेटाडोर पर की गई कार्रवाई

अवैध मुरुम उत्खनन और परिवहन कर रहे मेटाडोर पर की गई कार्रवाई

 
अनूपपुर। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक टाटा 912 डग्गी वाहन का चालक डग्गी मे अवैध मुरुम लोड कर आदर्श ग्राम सिवनी से मील टोला जैतहरी तरफ जा रहा है, सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा आदर्श मार्ग सिवनी से मील टोला जैतहरी पहुंच मार्ग पर घेराबंदी कर डग्गी वाहन को रोककर चालक से नाम पता पूछा जो अपना नाम विकास सिंह राठौर पिता श्याम सुन्दर सिंह राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी जैतहरी वार्ड नं. 16 थाना जैतहरी का होना बताया तथा मुरुम खनिज की टीपी नही होना बताया तथा वाहन के दस्तावेज वाहन मालिक के पास होना बताया जो मौके पर आरोपी चालक के कब्जे से डग्गी वाहन टाटा 912 क्रमांक एमपी 65 जेबी 5167 मय 05 घन मीटर अवैध मुरुम कुल मसरूका 1505000-रू की जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा वाहन मालिक एवं चालक के विरुद्ध अप.क्र.220/2025 धारा 303 (2), 317(2), 3(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *