भास्कर न्यूज | परपोड़ी जिले में साइबर सेल एवं थाना परपोड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने आबकारी एक्ट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त की है। 09 फरवरी को परपोड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 02 निवासी रोहित मरकाम अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब संग्रहित कर रखा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी को मौके से पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपी रोहित मरकाम पिता विश्राम मरकाम (उम्र 58 वर्ष) के कब्जे से 30 पाव देशी मसाला/प्लेन एवं अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,840 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी परपोड़ी निरीक्षक सत्यप्रकाश उपाध्याय, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि पुरुषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक पीयूष सिंह, शिव यादव, रमेश चंद्रवंशी सहित सायबर सेल के नुरेश वर्मा, संतोष धीवर, रेखन साहू, जयकिशन साहू एवं अन्य पुलिस स्टाफ शामिल रहे।


