अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन पर पुलिस ने की कार्रवाई

अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन पर पुलिस ने की कार्रवाई
अनूपपुर।
गत मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना पर ग्राम चुकान में चुकान नाला  से अवैध उत्खनन कर परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने पर थाना भालूमाडा से टीम गठित की जा कर रेड कार्यवाही कर एक नीले रंग का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर मय ट्राली पकड़ा गया जो ट्रैक्टर चालक धनेश्वर उर्फ राहुल केवट पिता मुन्ना लाल उम्र 19 नि चोंडी थाना भालूमाडा से ट्रेक्टर ट्रॉली रेत के संबंध में दस्तावेज पूछने पर नहीं होना बताया दस्तावेज नहीं होने से अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया। ट्रॉली में 3 घन मीटर अवैध रेत मौके पर पाई गई। जिसे समक्ष गवाहन के मौके पर जब्त किया जाकर थाना भालूमाडा लाया गया। तथा आरोपी वाहन स्वामी लाल केवट निचोंडी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। उक्त अवैध रेत की कार्यवाही में टी आई. राकेश उइके, उ.नि. राघव बागरी, प्र.आर.73 प्रदीप पाण्डेय, प्र.आर.68 सुखेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *