अवैध रूप से शराब बेचने के 6 आरोपी गिरफ्तार, 25 कार्टन शराब भी बरामद

प्रतापनगर थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट-होटलों में और अवैध रूप से शराब बेचने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे 25 कार्टन अंग्रेजी-देसी शराब और बीयर जब्त की गई है। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान के तहत थाने की टीमों ने कार्रवाई की। सौ फीट रोड स्थित माउंट व्यू स्कूल के पास रंग रॉयल रेस्टोरेंट से देसी शराब के 52 पव्वे, देबारी हाईवे स्थित केसरिया बालम रेस्टोरेंट से 15 कार्टन बीयर, 3 कार्टन अंग्रेजी शराब, झरनों की सराय स्थित राज बाग होटल से 36 बोतल बीयर जब्त की। होटल-रेंस्टोरेंटों के संचालक फतहनगर निवासी गजेंद्र सिंह, कुराबड़ निवासी शेर सिंह, कानोड़ निवासी गणपत सिंह को गिरफ्तार किया। इनके अलावा अवैध रूप से शराब बेचने वाले पनवाड़ी निवासी गजेंद्र सिंह को 21 बीयर, 21 देसी पव्वों, मादड़ी के बसंती लाल को 36 बोतल बीयर और कुराबड़ निवासी दशरथ सिंह को 36 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *