अवैध रेत उत्खनन पर जैतहरी पुलिस ने रेड की कार्रवाई

अवैध रेत उत्खनन पर जैतहरी पुलिस ने रेड की कार्रवाई

 
जैतहरी। मुखबिर द्वारा सूचना मिली की बिना नम्बर का एक ट्रेक्टर म.प्र.शासन का रेता अवैध रुप से चोरी करके ट्राली मे लोड कर चोलना तरफ जा रहा है  सूचना पर सूचना की तस्दीक एंव कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताये उपरोक्त स्थान ग्राम चोलना गूजर नाला घाट पहुचकर कर रेड कार्यवाही की गई जैसे ही केडिया क्रेशर के पास पहुंचे तो एक लाल रंग का महिन्द्रा युगो 575 डी आई टेक्टर मय ट्राली के दिखा जिसके ट्राली के अन्दर दो घन मीटर रेत लोड था जिसे रोककर चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम हरीनाथ केवट पिता दयाराम केवट उम्र 35 वर्ष निवासी चोलना थाना जैतहरी जिला अनूपपुर का होना बताया व स्वयं ट्रेक्टर मालिक होना बताया जिसे नोटिस देकर ट्रेक्टर ट्राली व रेता के दस्तावेज के संबध मे नोटिस दिया जो रेत लोड करने व परिवहन करने का कोई वैध कागज न होना बताया आरोपी चालक उपरोक्त का कृत्य अपराध धारा 303(2),317(2) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम का दंडनीय पाये जाने से महिन्द्रा युगो 575 डी आई टेक्टर मय ट्राली ट्रेक्टर को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया आरोपी वाहन चालक ध् मालिक हरीनाथ केवट पिता दयाराम केवट उम्र 35 वर्ष निवासी चोलना थाना जैतहरी जिला अनूपपुर के खिलाफ अपराध धारा 303(2) 317(2) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम कायम कर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही मे पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मंसूरी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर सुमित केरकेट्टा  के मार्गदर्शन मे थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरी. अमर वर्मा, सउनि सुरेश कुमार कोरी,सउनि विनोद विश्वकर्मा, सउनि रविशंकर गुप्ता, प्र आर 141 मनोज कुमार ,आर 355 मनोज गुर्जर, आर 229 रामेश्वर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *