अवैध रेत उत्खनन रेड कार्रवाई

अवैध रेत उत्खनन रेड कार्रवाई
जैतहरी।
मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक बिना नम्बर का स्वराज ट्रेक्टर ट्राली जरेली घाट तिपान नदी से म.प्र. शासन का खनिज रेता चोरी करके खूंटाटोला तरफ लेकर आ रहा है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना जैतहरी पुलिस के द्वारा मुखबिर के बताये उपरोक्त स्थान में टीम बनाकर रेड कार्यवाही किया गया तो थाना जैतहरी क्षेत्र के ग्राम निगौरा से जरेली रोड पर आरोपी चालक शैलेष सिंह परस्ते पिता मिठाई लाल परस्ते उम्र 24 वर्ष निवासी आमाडांड मुंडा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर का तिपान नदी जरेली घाट से अवैध रेत उत्खनन परिवहन करते हुये पाया गया चालक से पूछताछ किया गया जो वाहन मालिक बुद्ध सिंह राठौर पिता कोदू राठौर उम्र 49 वर्ष निवासी धनगंवा पिपरहा टोला थाना जैतहरी जिला अनूपपुर के कहने पर जरेली घाट तिपान नदी से रेत चोरी करने बताया बाद चालक आरोपी के कब्जे से बिना नम्बर का एक स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर जिसकी ट्राली में 03 घनमीटर अवैध रेता को जप्त किया जाकर आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा 303(2),49,3 (5) बीएनएस 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम का पाये जाने से आरोपी चालक शैलेष सिंह परस्ते पिता मिठाई लाल परस्ते उम्र 24 वर्ष निवासी आमाडांड मुंडा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर एवं वाहन मालिक बुद्ध सिंह राठौर पिता कोदू राठौर उम्र 49 वर्ष निवासी धनगंवा पिपरहा टोला थाना जैतहरी जिला अनूपपुर के विरूद्ध थाना जैतहरी में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *