अवैध रेत खनन वाले पंचायत पर कार्रवाई हो

पाटन| ब्लॉक के ग्राम पंचायत खुड़मुड़ी में सरकारी भूमि पर अवैध रेत खनन का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा था, लेकिन शिकायत के बाद वर्तमान में खनन बंद कर दिया गया है। इसे लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि खुड़मुड़ी पंचायत में अवैध उत्खनन से शासन को लाखों का राजस्व नुकसान और पर्यावरण को क्षति हुई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि शासन एवं पर्यावरण को अपने फायदे के लिए नुकसान पहुंचाने वाले पंचायत के ऊपर छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि​ अन्य कोई पंचायत इस तरह को कार्य न करे। इस दौरान पार्टी के मधुकांत साहू, अशोक साहू, बबलू साहू, चन्द्रकान्त वर्मा, राजूलाल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *