अवैध रेत चोरी कर परिवहन करते पाए जाने पर बिजुरी पुलिस ने की कार्रवाई

अवैध रेत चोरी कर परिवहन करते पाए जाने पर बिजुरी पुलिस ने की कार्रवाई
बिजुरी।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर्र रहमान के द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 10 मई 2025 को ग्राम तरसिली में आंगनबाड़ी के पास  घेराबंदी कर एक नीले रंग के सोनालिका ट्रेक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 65 एए 3617 से अवैध रेत खनिज उत्खनन कर परिवहन करने पर रेड कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा आरोपी चालक केश करण पाव पिता लखन पाव उम्र 22 वर्ष निवासी गुलीडांड थाना बिजुरी एवं वाहन मालिक के विरुद्ध अप. क्र 139/25 धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस 4ध्21 खान खनिज अधिनियम, 130/177(3) एम.व्ही एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है । उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी निरी विकास सिंह, सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, आर. 304 रवि सिंह, आर. 520 विश्वजीत मिश्रा, आर. 285 करमजीत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *