अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाइवा पकड़ा:कटनी में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा, वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर कार्रवाई

कटनी में अवैध उत्खनन और खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बड़वारा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाइवा जब्त किया है। यह कार्रवाई अलग-अलग स्थानों पर की गई। सुड्डी ग्राम में ट्रैक्टर रुकवाया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुड्डी ग्राम से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सुड्डी ग्राम के पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की। इस दौरान नीरज श्रीवास नामक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर बरही की ओर जा रहा था। पुलिस ने वाहन रुकवाकर रेत के रॉयल्टी या वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया। रोहनिया ग्राम में भी ट्रैक्टर जब्त इसी तरह रोहनिया ग्राम में पुलिस ने गणेशपुर से रोहनिया की ओर आ रहे ट्रैक्टर को रोका। चालक संजीत सिंह से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई प्रमाण नहीं दे पाया। अवैध रेत परिवहन की पुष्टि होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। हाइवा वाहन भी जब्त, कार्रवाई जारी पुलिस ने दो दिन पूर्व गुड़ा ग्राम में भी अवैध रेत परिवहन कर रहे एक भारी वाहन (हाइवा) को पकड़ा था। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बड़वारा क्षेत्र में अवैध खनिज और रेत परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी को भी कानून की अनुमति के बिना परिवहन नहीं करने दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *