अवैध शराब और हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने के निर्देश

देवरी-चांपा| होली त्योहार से पहले थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी और नायब तहसीलदार अखिलेश यादव ने शांति समिति की बैठक ली। बैठक में धाना क्षेत्र के 22 गांवों के सरपंच, पंच और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। होली को शांतिपूर्ण व्यवस्था में संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि बाइक में तीन सवारी, तेज आवाज या साइलैंसर रहित वाहन, डीजे और बॉक्स का अनुचित उपयोग, गली-चौराहों में अश्लील भाषा का प्रयोग, अवैध शराब और नशे की हालत में पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष छबिलाल सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर, रविशंकर पांडेय, प्रमोद राठौर, डॉ. दिनेश रात्रे, छोटे लाल यादव, दीनदयाल यादव, बटदेव ऊराव, मुरारीलाल राठौर, संजय साहू और मनीष केंवट उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *