अवैध शराब परिवहन करते बोलेरो कार जब्त:मानटाउन पुलिस ने देशी, अंग्रेजी और बीयर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी लोकेश कुमार से एक बोलेरो कार भी जब्त की है। जिसमें देशी, अंग्रेजी शराब की बोतलें व बीयर की क्रेन बड़ी मात्रा में बरामद की हैं। पुलिस की कार देखकर बोलेरो लगा भगाने मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। इसी कड़ी में मीठालाल एएसआई मय जाप्ता गश्त की जा रही थी। इसी दौरान चौथ का बरवाड़ा रोड़ पर पुलिस की कार को देखकर एक बोलेरो कार का ड्राइवर कार को मुख्य सड़क से नीचे उतारकर खाली जगह में भगाने लगा। जिस पर संदेह होने पर पुलिस की कार से बोलेरो का पीछा किया । जिस पर कार को रुकवाकर ड्राइवर का नाम पता पूछा तो अपना नाम लोकेश कुमार (31) पुत्र भरतलाल मीणा निवासी तिन्दू थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर होना बताया। चेकिंग के दौरान आरोपी लोकेश की बोलेरो गाडी से 20 क्वार्टर रॉयल स्टेज 180 एमएल, 24 कैन किंगफिशर स्ट्रॉग 500 एमएल, एक पेटी (48 पव्वे) नींबू स्पेशल देशी शराब 180 एमएल, 48 पव्वे जीएम देशी शराब गंगानगर शुगर मिल्स 180 एमएल मिली। जिस पर अवैध शराब का परिवहन करने के लिए उपयोग में ली जा रही बोलेरो कार SLX के साथ अवैध शराब को भी जब्त किया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *