अवैध शराब बिक्री करते 13 पकड़ाए

भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बेचते 12 मामले में 13 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 373.44 लीटर शराब कीमत 76,340 रुपए को जब्त किया। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना महासमुन्द में 2 प्रकरण में 3 व्यक्ति को पकड़ा है। जिसमें महेन्द्र कोसले, धर्मेन्द्र कोसले, रोहित यादव पिता सुभाश यादव (24) नयापारा, महासमुन्द के कब्जे से कुल 88 लीटर शराब जब्त की गई। जिसकी कीमत 20 हजार रुपए आंकी गई है। थाना सांकरा में आरोपी तेजकुमार खुंटे पिता डमरु निवासी शंकरपुर टुकडा बनडबरी के कब्जे से 120 लीटर महुआ शराब कीमत 24,500 रुपए को जब्त किया गया। थाना सिंघोडा में आरोपी गुलापी बरिहा पति प्रतिबोध बरिहा (40)डोंगररक्शा के कब्जे से 3 नग प्लास्टिक जरीकेन 20-20 लीटर क्षमता में 20- 20 लीटर कुल 60 लीटर, 5-5 लीटर वाली जरीकेन में 10 लीटर और 2 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया। थाना पिथौरा में आरोपी सुरेश सेन पिता किशन सेन ग्राम सलडीही, सांकरा के कब्जे से 7 लीटर शराब कीमत 1400 रुपए को जब्त किया गया। थाना बसना में आरोपी वनोद साहू ग्राम बोहारपार, नरोत्तम रौतिया पिता बनमाली ग्राम जगदीशपुर के कब्जे से 22 लीटर शराब को जब्त किया गया। थाना सरायपाली में आरोपी बैशाखू अजय ग्राम बालसी,परीक्षित चौहान ग्राम जोगीडीपा के कब्जे से 28.7 लीटर शराब कीमत 5740 रुपए जप्त किया गया। थाना बागबाहरा में आरोपी यशंवत सोनवानी बाजार पारा बागबाहरा के कब्जे से 25 लीटर शराब 1200 रुपए को जब्त किया। थाना तुमगांव में आरोपी मनहरण कुर्रे (21) ग्राम रसोटा थाना खरोरा, रायपुर के कब्जे से 7.74 लीटर शराब 4000 रुपए को जब्त किया। थाना खल्लारी में 1 आरोपी से 3 लीटर शराब 400 रुपए को जब्त किया गया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *