अवैध सागौन पर वन विभाग की कार्रवाई:बलौदाबाजार में चिरान लकड़ी और फर्नीचर जब्त

बलौदा बाजार में वन विभाग ने अवैध सागौन कटान और चिरान के खिलाफ कार्रवाई की है। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देश पर टीम ने अर्जुनी वन परिक्षेत्र के ग्राम बरेली और सुकली से अवैध सागौन की चिरान लकड़ी और उससे बने फर्नीचर जब्त किए। वन विभाग को अर्जुनी वन परिक्षेत्र के ग्राम बरेली और सुकली से अवैध लकड़ी संबंधी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग लगातार निगरानी कर रहा था और मुखबिरों के माध्यम से सूचनाएं जुटा रहा था। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने दोनों गांवों में सघन दबिश दी और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध सागौन की चिरान लकड़ी और फर्नीचर बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया। ग्राम सुकली में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *