अंबामाता थाना पुलिस ने अमराई घाट पर अवैध रूप से हुक्का बार चलाने वाले रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अमराई घाट पर कैफे में हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने अमराई घाट स्थित सिक्स सेंस कैफे के रूफटॉप रेस्टोरेंट पर दबिश दी। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक मंगलवाड़ निवासी मनीष पालीवाल को गिरफ्तार किया।