अवॉर्ड सेरेमनी में स्टूडेंट्स को कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम भेंट किए

भास्कर न्यूज | जालंधर एकलव्य स्कूल में जेके गुप्ता अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिंसिपल, शिक्षकों, विद्यार्थियों और गैर-शिक्षण स्टाफ को उनकी कड़ी मेहनत और संस्थान के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और स्टाफ के निरंतर प्रयासों व छात्रों की उपलब्धियों की जमकर सराहना की । डायरेक्टर सीमा हांडा ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल से जुड़ा हर व्यक्ति उनकी सफलता का अहम हिस्सा है और यह सम्मान सभी को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। इस समारोह की सबसे खास बात यह रही कि सभी विजेताओं को खूबसूरती से तैयार किए गए कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम भेंट किए गए, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की अपनी तस्वीर लगी थी । विद्यार्थियों के लिए इन फ्रेम के पीछे उनके टैलेंट और खूबियों के बारे में विशेष संदेश लिखे गए थे, जिसने इस सम्मान को और भी यादगार व भावुक बना दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *