अशोकनगर की किराना दुकान में चोरी:तेल की कैन, काजू-किशमिश समेत नकदी ले गए बदमाश; सीसीटीवी से पकड़ा गया चोर

अशोकनगर में कोलूआ रोड स्थित बस स्टैंड के पास एक किराना दुकान में रविवार की रात को चोरी की वारदात हुई। कनेरा ब्रदर्स नाम की इस दुकान से चोरों ने तेल के कैन, आटे की बोरियां, काजू-किशमिश सहित कीमती सामान और नकदी चुरा ली थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ ही घंटों में चोर को पकड़ लिया। दुकान के मालिक मयंक जैन ने बताया कि रविवार रात को दुकान बंद करके वह घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कीमती सामान गायब था। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे से पकड़ाया चोर देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि यह चोरी पास की ही नहर कॉलोनी के रहने वाले विकास टिकिया ने सुबह करीब 4:30 बजे की थी। सीसीटीवी कैमरे में चोर तेल के कैन ले जाते हुए दिखाई दे रहा था, जिसे पुलिस ने कुछ घंटे में ही पकड़ लिया। साथ ही चुराए हुए तेल के केन व नगद रुपए बरामद कर लिए हैं। कुछ सामान चोर के घर मिला है जबकि कुछ पास में रहने वाले मंत्री हलवाई नाम के व्यक्ति के यहां से बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *