अशोकनगर में एक सप्ताह के बाद ठंड से मिली राहत:न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, कोहरा भी बड़ा

जिले में बीते एक सप्ताह से लगातार ठंड का असर बढ़ता जा रहा था, जिसके कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान डाउन हो गया था। लेकिन बीते दो दिनों से न्यूनतम व अधिकतम दोनों ही तापमान में उछाल आ रहा है। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। पिछले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। गुरुवार-शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि अधिकतम तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं आया है। साथ ही शुक्रवार की सुबह के समय कोहरा भी काफी छाया रहा है। वहीं, सर्द हवाएं चलने की वजह से ठंड का असर जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *