अशोकनगर में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़:इंदौर की टीम ने कड़राना में मारा छापा; 45 किलो केमिकल, पिस्टल और कार जब्त, 2 गिरफ्तार

अशोकनगर जिले में इंदौर की नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने चंदेरी थाना क्षेत्र के कड़राना गांव में सोमवार रात को दबिश देकर भारी मात्रा में ड्रग्स, केमिकल और हथियार जब्त किए हैं। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में यह पहला मामला है जब स्थानीय स्तर पर ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार, इंदौर नारकोटिक्स की 15 सदस्यीय टीम ने देर रात 1:30 बजे राघवेंद्र परमार के घर पर छापा मारा। टीम ने मौके से 1 किलो 282 ग्राम तैयार ड्रग्स और 2 किलो 570 ग्राम अर्ध-तैयार ड्रग्स बरामद की है। इसके अलावा, ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 45 किलो एमडी ड्रग केमिकल और उपकरण भी जब्त किए गए हैं। जंगल के पास चल रहा था कारोबार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेंद्र पुत्र बलराम सिंह परमार (38) और प्रियांशु पुत्र सुनील जैन (31) निवासी हाट का पुरा, चंदेरी के रूप में हुई है। ये दोनों चंदेरी के जंगली इलाके में स्थित कड़राना गांव में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार चला रहे थे। इंदौर की नारकोटिक्स टीम को इस फैक्ट्री के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। पिस्टल और भोपाल पासिंग कार भी जब्त छापेमारी के दौरान टीम को एक लाइसेंसी पिस्टल, 15 जिंदा राउंड और एक मैगजीन भी मिली है। साथ ही, भोपाल आरटीओ नंबर की एक कार (MP 04 CU 5182) भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई रात से लेकर सुबह तक चली, जिसमें चंदेरी पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *