अशोकनगर में चार दिनों बाद बदला मौसम:न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस किया गया रिकॉर्ड

अशोकनगर में शुक्रवार को मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखा गया। पिछले चार दिनों से घने बादल छाए हुए थे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक हल्का कोहरा और बादल बने रहे, लेकिन इसके बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकली। इससे ठंड का असर कुछ कम हुआ है। न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री का उछाल-
मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आया। लेकिन न्यूनतम तापमान में काफी तेजी से परिवर्तन देखा गया। पिछले पांच दिनों में बादल और कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *