अशोकनगर में बादल छाए, बारिश का अलर्ट:किसान बोले- ज्यादातर फसल पकी, कटाई भी शुरू, पानी गिरा तो फसलों को होगा नुकसान

जिले में फरवरी के दूसरे पखवाड़े में मौसम ने करवट ली है। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने एक-दो दिन मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्की बारिश का भी अलर्ट है। बारिश की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों के अनुसार- रबी सीजन की अधिकांश फसलें पक चुकी हैं। कई स्थानों पर सरसों और मसूर की फसलें कटकर खेतों में पड़ी हैं, जबकि कुछ फसलें कटाई के लिए तैयार खड़ी हैं। ऐसे में यदि बारिश हुई तो फसलों को बहुत नुकसान पहुंचेगा। अब तो यही प्रार्थना है कि बारिश न हो, नहीं तो चार महीने की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। बादलों के कारण अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन पहले तक यह 31.5 डिग्री सेल्सियस था, जो अब 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार- बादल और बूंदाबांदी से न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमानों में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *