अशोकनगर में महिला के कान से बाली झपटी:माता पूजन से लौट रही थी; बाइक स्टार्ट कर खड़ा था बदमाश, 50 हजार की थी ज्वैलरी

अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा में सोमवार रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कान से सोने की बाली झपट ली। घटना पिपरोल रोड के सामने हुई, जब महिला परिवार की अन्य महिलाओं के साथ माता पूजन से लौट रही थी। छीनी गई बाली की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पीड़िता के बेटे ने थाने में आवेदन दिया है, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। अमौदा रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के पास रहने वाली पीड़िता सुनीता रघुवंशी (55) के परिवार में शादी है। इसी सिलसिले में वे सोमवार रात महिलाओं के साथ माता पूजन के लिए गई थीं। रात में तीन-चार महिलाएं एक साथ सड़क किनारे पैदल चलकर घर वापस लौट रही थीं। तभी रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बाइक स्टार्ट कर खड़ा था साथी बदमाशों में से एक बाइक चालू करके खड़ा था, जबकि दूसरा सड़क किनारे पहले से मौजूद था। जैसे ही सुनीता रघुवंशी वहां से गुजरीं, बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके कान की एक बाली खींच ली। इसके बाद वह तुरंत अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। अमौदा गांव तक की तलाशी घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे आंखों से ओझल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए और अमौदा गांव तक तलाशी अभियान चलाया। रात 11 बजे तक पुलिस आरोपियों की तलाश करती रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़िता के बेटे विशाल रघुवंशी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *